{"_id":"5eb18f048ebc3e904914a7a5","slug":"teachers-who-pretend-to-be-lockdown-will-fall-balrampur-news-lko520336618","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का बहाना बनाने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का बहाना बनाने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
बलरामपुर। लॉकडाउन का बहाना बनाने वाले शिक्षकों पर अब गाज गिरेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में स्कूलों और दफ्तरों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर नदारद रहने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने मंगलवार को बताया कि कोविड 19 महामारी के चलते संपूर्ण देश में लॉकडाउन है। 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से संक्रमण से बचाव व राहत के संबंध में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। वर्तमान समय में संपूर्ण सरकारी तंत्र कोविड 19 के खिलाफ एकजुट होकर जंग लड़ रहा है।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य विभागों के कार्मिक इस महामारी को रोकने के लिए निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर व कर्मी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईया भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से अपेक्षा की गई है कि इस महामारी में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए जिले में शिक्षकों/कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कुछ शिक्षक व कर्मचारी लॉकडाउन का फायदा उठाकर बिना किसी सूचना के जिले से बाहर हैं जो नियम विरुद्घ व खेदजनक है। बीएसए ने ऐसे सभी शिक्षकों व कार्मिकों को निर्देश दिया है कि तत्काल जनपद में उपस्थित होना सुनिश्चित करें और जिला प्रशासन की तरफ से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। भविष्य में ड्यूटी से नदारद रहने पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।