{"_id":"67a2528668766e0ddd06d95c","slug":"teachers-who-performed-better-were-honoured-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120459-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेहतर प्रदर्शन कराने वाले गुरुजनों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेहतर प्रदर्शन कराने वाले गुरुजनों का हुआ सम्मान
Tue, 04 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। माध्यमिक विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इन व्यायाम शिक्षकाें ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया था। डायट सभागार में मंगलवार को डीआईओएस मृदुला आनंद ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत वर्ष 2024 में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई थी। इसमें मंडल व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा था। नवंबर माह में लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर दबदबा कायम किया था। वहीं जिले के कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में परचम लहराया था। राज शुक्ल और जयंत नाथ ने अपने सभी मैच जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन में व्यायाम शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
डीआईओएस ने प्रादेशिक टीम के कोच व मैनेजर नसीम अहमद, पंकज कुमार पांडेय, उमेश चंद्र तिवारी, अर्पण पांडेय, जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल व मदनलाल सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा खिलाड़ी राज शुक्ल, जयंत नाथ, स्वदेश नाथ व राम किशन को भी प्रमाणपत्र व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया है।