{"_id":"5d6fece28ebc3e93a76fddbb","slug":"teachers-take-to-the-street-to-protest-against-prerana-app-balrampur-news-lko4798544127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रेरणा एप एवं सेल्फी के माध्यम से उपस्थिति संबंधी सरकारी फरमान के खिलाफ शिक्षक बुधवार को सड़क पर उतर आए। शिक्षकों ने नार्मल स्कूल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सरकार के तानाशाहपूर्ण रवैये के खिलाफ आक्रोश जताया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंत्री मंगलदेव मिश्र तथा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुरबचन, महामंत्री नवीन कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष उमेश चन्द्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने नार्मल स्कूल से जुलूस निकाला। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षक नेताओं ने मांग उठाई कि प्रेरणा एप एवं सेल्फी के माध्यम से उपस्थिति संबंधी आदेश को वापस लिया जाए। 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बेसिक परिषदीय शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। मृतक शिक्षक-शिक्षिकाओं के पाल्यों को योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान की जाए। शिक्षकों की बीमा राशि 5 लाख रुपये की जाए।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षक नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। इस अवसर पर आरिफ खां, मनोज कुमार सिंह व सरोज कुमार सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।