फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers protest against selfie violations of privacy

सेल्फी को निजता का उल्लंघन बता शिक्षकों ने जताया विरोध

Sat, 31 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against selfie violations of privacy
बलरामपुर। सेल्फी से निजता का उल्लंघन मान शिक्षकों ने विरोध जताया है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। दो से चार सितंबर तक काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। सीएम को संबोधित ज्ञापन शनिवार को शिक्षकों ने एडीएम को सौंपकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, महामंत्री ब्रजेश चौधरी, मंत्री राजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विजयपाल मौर्या, मंडलीय महामंत्री अरुण कुमार यादव, मंडलीय उपाध्यक्ष राधेश्याम, मंडलीय संयुक्त मंत्री लाल प्रताप सिंह, हरीश, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, जानकी, अशोक, जय सिंह व पंकज आदि के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेरणा एप के माध्यम से सेल्फी लेकर शिक्षकों को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। सेल्फी में महिला शिक्षक के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी फोटो रहेगा जिसे स्मार्ट फोन के माध्यम से प्रेरणा एप से डाउनलोड कर भेजा जाएगा। एप पर महिला शिक्षकों व छात्राओं का फोटो दुरुपयोग हो सकता है। निजता के अधिकार अधिनियम का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इसी के विरोध में शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के स्तर से पांच सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान दिवस का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सितंबर से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में शिक्षण कार्य करेंगे और सरकार की इस नीति का विरोध करेंगे। पांच सितंबर को भी काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। संघ की तरफ से जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया गया है कि सरकारी व्हाटसएप ग्रुप से तत्काल हट जाए और बंद कर दें।

स्कूलों में किसी भी प्रकार के स्मार्ट फोन का प्रयोग न करें। जिले का कोई भी शिक्षक प्रेरणा एप का डाउनलोड किसी भी दशा में न करें। ज्ञापन सौंपते समय रामसमुझ यादव, सिकंदरे आजम, अनूप कुमार सिंह व राजेश कुमार वर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed