फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers created uproar over the arrest of those accused of murderous attack

जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शिक्षकों ने काटा हंगामा

Mon, 10 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers created uproar over the arrest of those accused of murderous attack
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शिक्षक नेताओं पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा। वीर विनय चौराहे पर चक्का जाम कर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रभारी कोतवाल के आश्वासन पर शिक्षकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर सुआंव नाले के पास कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभी तक मात्र एक आरोपी को ही गिरफ्तारी किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व तमाम शिक्षकों ने वीर विनय चौराहे पर सोमवार को चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों द्वारा उपरोक्त शिक्षकों को धमकाया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह व गुरुवचन आदि ने भी समर्थन दिया। इस दौरान शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल सत्यप्रकाश यादव ने आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रभारी कोतवाल के आश्वासन पर शिक्षकों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर आरिफ खां, सरोज कुमार, मंगलदेव मिश्र, डिप्टी सिंह, पूनम सिंह, राजेन्द्र, अरुण, राजू मेकरानी, अखिलेश, रिचा, किरन, मंजू, शालिनी व आलोक सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed