{"_id":"5fc51be68ebc3e9be60212ca","slug":"teacher-election-process-will-be-videographed-balrampur-news-lko5525450124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निर्वाचन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निर्वाचन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 की जिले के सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक 1131 वोटर वोट डालेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार को चुनाव कराने के सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए टिप्स दिए गए हैं।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। तीन जोनल व 10 सेक्टरों मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कराने के टिप्स दिए गए।
सीडीओ अमनदीप डुली ने सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री अच्छी तरह से चेक करने का निर्देश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने सभी 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का वोटिंग होने तक निगरानी करने का निर्देश दिया।
तीनों जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान प्रक्रिया के पल पल की सूचना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीडीओ गिरीश कुमार पाठक ने पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों चुनाव कराने के संबंध में जानकारी दी। सभी पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक वीडियोग्राफर भी तैनात कियेे गए जो मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करेंगे।
जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव लेखन सामग्री, मतपेटिका, शिक्षक मतदाता सूची व अन्य सामग्री सौंपी। जिले के सभी 10 मतदान केंद्रों पर एसपी देवरंजन वर्मा ने फोर्स तैनात कर दी है। सभी 10 मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ से सायं पांच बजे तक वोटिंग कराई जाएगी।
पीठासीन अधिकारियों को शील्ड मत पेटिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एकत्र होने का निर्देश दिया गया है। कलेक्ट्रेट से सभी पीठासीन अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों के साथ भेजकर मत पेटिकाओं को मतगणना स्थल गोरखपुर वाणिज्य भवन में जमा कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को टिप्स देने के बाद रवाना करते समय जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार उतरौला रोहित कुमार मौर्य व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद आदि मौजूद रहे।