फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   TB test now in just 40 minutes

Balrampur News: टीबी की जांच अब सिर्फ 40 मिनट में

Sat, 04 Mar 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
TB test now in just 40 minutes
बलरामपुर। टीबी के मरीजों की सुविधा के लिए बीते दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला की पैथॉलोजी में ट्रू नॉट की क्वाटर्रा मॉड्यूल मशीन स्थापित कर दी गई। इस मशीन पर 40 मिनट में एकसाथ चार मरीजों के बलगम की जांच हो सकेगी। डॉक्टर एक घंटे में ही मरीजों को हुए क्षय रोग का स्तर भी जान लेंगे। फिर मर्ज के अनुसार उनकी दवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रू नॉक का संचालन शुरू करते हुए एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। छिपे टीबी मरीजों की पहचान के लिए यह मशीन लगाई गई है। जिससे 40 मिनट में जांच कर टीबी पॉजिटिव मरीजों का उपचार शुरू हो सकेगा। अधीक्षक डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि एक हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बुखार व भूख न लगना टीबी के लक्षण हैं। ऐसे मरीज अस्पताल में आएं। उनकी जांच कराकर उपचार शुरू किया जाएगा। टीबी के मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश विक्रम सिंह ने कहा कि पहले अस्पताल में दो सैंपल की जांच क्षमता वाली मशीन थी। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था। नई मशीन लगने से परेशानी दूूर हो गई है। अब मरीजों को जांच के दिन ही रिपोर्ट मिल जाएगी। उन्हें अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed