फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   TB,cmo

टीबी के प्रति जागरूक करने वाले हुए सम्मानित

Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
TB,cmo
फोटो-7-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय में टीबी चैंपियंस के सदस्यों पुरस्कृत करते ब्लॉक प्रमुख पंकज स? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। टीबी के प्रति जागरूक करने वालों को गत गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में वर्ल्ड विजन इंडिया व रीच फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से यूनाइट टू एक्ट प्रोजेक्ट के तहत सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीबी चैंपियंस कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुुमार ने कहा कि टीबी चैंपियंस अपनी परवाह न करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को सफल बनाने में हर संभव मदद दे रहे हैं। लोगों को जागरूक करके टीबी व अन्य बीमारियों के प्रति सजग रहने का सुझाव दे रहे हैं। टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले टीम के सदस्यों को सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक अविनाश विक्रम, वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला सामुदायिक समन्वयक अब्दुल रहमान, टीबी चैंपियंस मोहम्मद अहमद व अक्षय गिरि आदि मौजूद रहे। रेहरा बाजार ब्लॉक के प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने टीबी चैंपियंस के सदस्यों की तरफ से किए जा रहे प्रयास की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed