फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tax worth Rs 28.05 lakh collected from vehicle owners

Balrampur News: वाहन मालिकों से वसूला गया 28.05 लाख रुपये टैक्स

Tue, 31 Dec 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tax worth Rs 28.05 lakh collected from vehicle owners
बलरामपुर। परिवहन विभाग ने दो माह में वाहनों का 28.05 लाख रुपये बकाया टैक्स वसूल किया है। 152 वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स चुकाने के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 143 ने टैक्स जमा करा दिया है। परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ाने में एकमुश्त समाधान योजना मददगार बन रही है।
विज्ञापन

राजस्व घाटा कम करने के लिए परिवहन विभाग में छह नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। योजना के तहत जिले के 709 वाहन मालिकों को परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स जमा करने के लिए फरवरी तक मौका दिया है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले वाहन मालिकों को 90 दिन में बकाया टैक्स का भुगतान करना है। छोटे वाहनों का 200 रुपये व बड़े वाहनों का 500 रुपये में पंजीकरण किया जा रहा है। एकमुश्त समाधान योजना में पूरा टैक्स जमा करने वाले वाहन मालिकों का शत-प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया जाएगा। वाहन मालिकों का करीब सवा दो करोड़ रुपये बकाया टैक्स जमा होने से परिवहन विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


छूट पर जमा करें टैक्स

एकमुश्त समाधान योजना के तहत सभी प्रकार के वाहनों का बकाया टैक्स छूट पर जमा कराया जा रहा है। वाहन मालिक पंजीकरण कराकर 90 दिन के अंदर टैक्स जमा कर सकते हैं। -बृजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed