{"_id":"5f8c732e8ebc3e9ba81b074d","slug":"talented-students-awarded-balrampur-news-lko5459376192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। युवा ही देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। युवा अपनी शक्ति को पहचानें और समाज व देश के विकास में योगदान दें। युवा शक्ति को पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करें।
ये बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मांटेसरी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य केपी यादव ने कही।
प्रतियोगिता में 10 परीक्षार्थियों का अंक समान होने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए लाटरी निकाली गई। प्रथम पुरस्कार सुजीत पटवा, द्वितीय पुरस्कार सचिन यादव एवं तृतीय पुरस्कार कुमारी साक्षी गुप्ता को दिया गया। इसके अतिरिक्त 80 परीक्षार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत में कंप्यूटर व संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। युवाओं के विकास का जो खाका उन्होंने खींचा था उस पर यदि ईमानदारी से काम किया गया होता तो आज युवाओं के समक्ष बेरोजगारी की समस्या न होती।
समारोह का संचालन डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रतीक मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, दीपक मिश्रा, मीना तिवारी, अमिरिका प्रसाद, पूनम तिवारी, हारिश बिन खालिद, डॉ. सुरेंद्र गौतम, अख्तर हुसैन व रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।