{"_id":"65c7bcf704ad4437b6099474","slug":"talent-reflected-in-attractive-presentation-in-drawing-and-painting-balrampur-news-c-99-1-brp1003-106831-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ड्राइंग व पेंटिंग में आकर्षक प्रस्तुति से झलकी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ड्राइंग व पेंटिंग में आकर्षक प्रस्तुति से झलकी प्रतिभा
Sat, 10 Feb 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव का समापन शनिवार को ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भारत अंतरिक्ष समिति की तरफ से नकद धनराशि व प्रशंसी पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
शनिवार को आयोजित ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन करते हुए, मां सीता द्वारा पौधे सींचते हुए, श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ते हुए, श्रीराम, लक्ष्मण व मां सीता को वन भ्रमण करते हुए तथा हनुमान जी सहित वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल बनाने से संबंधित चित्र बनाया ।
प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. एसपी मिश्र व सह संयोजक डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा की गई चित्रकारी का वीडियो बनाकर भारत अंतरिक्ष समिति की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। समिति द्वारा चयनित वीडियो को प्रथम पुरस्कार मिलने पर 10 हजार , द्वितीय पर पांच हजार व तृतीय पुरस्कार पर 2500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ही प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।