फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Take action against the elements who spread chaos

अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर करें कार्रवाई

Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Take action against the elements who spread chaos
बलरामपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसपी हेमंत कुटियाल। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। कोतवाली व थानों में पीस कमेटी की बैठक में दिशा निर्देश दिए गए हैं। विवेचनाओं के निस्तारण की भी विवेचकों के साथ गहन समीक्षा की गई है। थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई करके पुलिस व राजस्व की टीम को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को थाना महराजगंज तराई परिसर में दुर्गा पूजा व दशहरा को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व ग्राम प्रहरियों के साथ एसपी ने चर्चा करते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने सीओ ललिया आरआर सिंह व थाने के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चर्चा की। नवरात्रि के दौरान पुलिस कर्मियों को बीट क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, प्रतिमा रखने वाले भक्तजनों के साथ बैठक करने, डीजे संचालकों को तेज ध्वनि से गाने न बजाने और ग्राम प्रहरियों के संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनाएं संकलित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने उतरौला कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी और पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। थाना रेहरा बाजार में भी एसपी ने समाधान दिवस, विवेचकों व पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हरैया थाने में एडीएम राम अभिलाष ने हरैया थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता की। एडीएम के साथ सीओ आरआर सिंह ने ललिया थाने में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed