{"_id":"656f62206dbe797a6a085fab","slug":"tablets-distributed-to-375-teachers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5060-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 375 शिक्षकाें को वितरित किया गया टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 375 शिक्षकाें को वितरित किया गया टैबलेट
Tue, 05 Dec 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
पचपेडवा (बलरामपुर)। ब्लाक संसाधन केंद्र पर अध्यापकों में मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में 375 टैबलेट का वितरण किया। बीईओ घनश्याम वर्मा ने कहा कि अब परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
जिन विद्यालयों के शिक्षकों को टैब वितरित किया गया है, उनकी उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज किए जाने का निर्देश भी दिया गया है। शेष उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शासन से मिलने के बाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान अनूप वर्मा, मुक्ति नाथ, राम सुंदर चौधरी, सदरूद्दीन खा, श्रवण सरन शुक्ला, अवधेश यादव, मोहम्मद मुस्लिम आदि रहे। संवाद