{"_id":"6a1c6cd82ba1885e1a02c68b","slug":"swings-and-circus-become-the-center-of-attraction-in-the-dargah-peer-haneef-fair-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149239-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दरगाह पीर हनीफ मेले में झूला-सर्कस बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दरगाह पीर हनीफ मेले में झूला-सर्कस बने आकर्षण का केंद्र
Sun, 31 May 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 31 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11,12-बलरामपुर के दरगाह पीर हनीफ में चल रहे मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़ ।-संवाद
ललिया। मथुरा बाजार स्थित दरगाह पीर हनीफ में चल रहा मेला रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में लगे झूले, सर्कस व दैनिक उपयोग और घरेलू सामानों की सजी दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मेले का आनंद उठाया। मेले का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने किया था।
मेला प्रभारी मोहम्मद उमर शाह ने बताया कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और पारंपरिक मेलों की जीवंत विरासत को भी संजोए हुए है। मेले में दूर-दूर से जायरीन आए। मेले में सभी समुदायों के लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इसके अलावा मेडिकल कैंप, स्वच्छ पेयजल व वाहन स्टैंड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
अखंड धूनी में जायरीनों की गहरी आस्था
दरगाह पीर हनीफ के गद्दीनशीन बाबा शाहनवाज शाह ने बताया कि दरगाह शरीफ में सैकड़ों वर्षों से अखंड धूनी जल रही है, जिसके प्रति लोगों की गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोग मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।