फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Suspire was running a cyber terrorist finance network

Balrampur News: साइबर आतंकी फाइनेंस नेटवर्क चला रहा था सस्पियर

Wed, 30 Jul 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Suspire was running a cyber terrorist finance network
स​​स्पियर।
बलरामपुर। आर्थिक रूप से कमजोर बैंक खातों को खरीदकर देशभर में फैले साइबर ठगी के पैसों को पाकिस्तान तक पहुंचाने वाले सरगना सस्पियर की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। जांच एजेंसियों ने अब इस नेटवर्क को साइबर आतंकी फाइनेंस नेटवर्क के रूप में चिह्नित किया है। जांच सिर्फ फ्रॉड तक सीमित नहीं, बल्कि अब सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की फंडिंग से जुड़ गया है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि सस्पियर के गिरोह का संचालन सिर्फ एक जिले या राज्य तक सीमित नहीं था। गिरोह के तार बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और दिल्ली तक फैले थे। हर राज्य में स्थानीय एजेंट जरूरतमंदों से खाते खरीदने, केवाईसी करवाने और ठगी के पैसे को जमा-निकासी करने का काम करते थे। गरीब, अशिक्षित या मजदूर तबके के खाताधारकों को पांच से दस हजार रुपये में खाता बेचने के लिए तैयार किया जाता था। खाते से संबंधित मोबाइल सिम और मोबाइल नंबर से यूपीआई आधारित वॉलेट एक्टिव किए जाते थे।
विज्ञापन

जांच एजेंसियां और फोरेंसिक साइबर सेल जुटे

जांच एजेंसियां गिरोह की पूरी जानकारी जुटा रही हैं। 12 से ज्यादा मोबाइल नंबरों के साथ ही 40 के करीब संदिग्ध खातों की पड़ताल हो रही है। सस्पियर की गिरफ्तारी के पहले ही 16 खातों की जांच हुई थी। पूरे खुलासे में पहली कड़ी के रूप में मिले ललिया के सत्यदेव के खातों की जांच से बड़े सुराग मिले हैं। इसी तरह अन्य खातों की जांच में भी नई जानकारी मिल रही है। तीन टेलीग्राम ग्रुप और छह फर्जी मोबाइल एप की निगरानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article