Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Superintendents summoned for answers on poor progress

Balrampur News: खराब प्रगति पर अधीक्षकों से जवाब तलब

Wed, 19 Nov 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Superintendents summoned for answers on poor progress
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में खराब प्रगति पर सीएचसी अधीक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बैठक में टीकाकरण, क्षय रोग, संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण में गैसड़ी, उतरौला, रेहरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी खराब रही, जबकि शिवपुरा, बलरामपुर नगर और गैड़ास बुजुर्ग की स्थिति अच्छी पाई गई। संस्थागत प्रसव में बलरामपुर ग्रामीण, रेहरा बाजार और गैसड़ी सीएचसी की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन

शिवपुरा, तुलसीपुर और उतरौला सीएचसी की स्थिति संतोषजनक मिली। इसी तरह क्षय रोग कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बलरामपुर नगर, तुलसीपुर और गैड़ास बुजुर्ग की स्थिति खराब व गैसड़ी, उतरौला और पचपेड़वा की स्थिति अच्छी दिखी। टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में खराब प्रगति पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधीक्षकों से जवाब तलब किया है। बैठक में एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल, अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. अरविंद कुमार व डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed