फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sundarkand recitation and feast were held on Bade Mangal

Balrampur News: बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे की रही धूम

Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sundarkand recitation and feast were held on Bade Mangal
बलरामपुर के गोंडा मार्ग पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते सदर विधायक पल्टूराम।
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर जिलेभर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे की धूम रही। मंदिरों में सुबह से ही भक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए जुट गए। देर शाम तक पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के वीर विनय चौराहा व मेवालाल तालाब स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह सात बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। झारखंडी मंदिर में पुजारी सोनू गिरि ने बजरंगबली की आरती उतारी। कहा कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को विशेष महत्व है। इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन

नगर के गोंडा मार्ग पर भंडारे का शुभारंभ उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद महराज, सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र व चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह ने बजरंगबली की आरती उतार कर किया। भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। भंडारे में राजेश्वर मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, समाजसेवी सर्वेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र बलरामपुर में बीएसए शुभम शुक्ल व बीईओ अशोक पाठक ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सुदीप सिंह, विजय मिश्र, अभिषेक पांडेय, सिद्धनाथ, जीवन ज्योति यादव आदि मौजूद रहे। महदेइया बाजार में व्यापारियों की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा व बजरंगबाण पाठ के बाद भंडारा शुरू हुआ। देर शाम तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूड़ी, हलवा व चने का प्रसाद ग्रहण किया। पहले बड़े मंगल पर नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों ने हवन-पूजन किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बर्नवाल और अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रदीप कुमार ने हनुमान जी की आरती उतार कर हवन-पूजन किया।

इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट दीप नरायन तिवारी, विशेष सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सुमित कुमार प्रेमी, सीजेएम धर्मवीर सिंह, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार शुक्ल, समय कुमार मिश्र व हरिकांत सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed