फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugarcane will be purchased at 174 purchasing centers

Balrampur News: 174 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ने की खरीदारी

Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be purchased at 174 purchasing centers
बलरामपुर। किसानों से गन्ने की खरीदारी के लिए तीनों चीनी मिलों ने 174 क्रय केंद्र बनाए हैं। चिह्नित खरीद केंद्रों से ही बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल तथा बजाज चीनी मिल इटई मैदा को खरीदे गए गन्ने की आपूर्ति होगी। चीनी मिल प्रबंधन ने क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीदारी तथा गन्ना बेचने के लिए किसानों की पर्ची निर्गत करने की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में तीन चीनी मिलो को करीब 2.60 लाख गन्ना बेचते हैं। इस बार बलरामपुर चीनी मिल ने 91, तुलसीपुर चीनी मिल ने 52 तथा बजाज चीनी मिल इटई मैदा ने 31 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बलरामपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर 19 नवंबर, बजाज चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर 26 नवंबर व तुलसीपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर एक दिसंबर से गन्ने खरीदने शुरू होगी। तीनों चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद ही क्रय केंद्रों का संचालन शुरू होगा। खरीद के लिए किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पर्ची का एसएमएस भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed