फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugarcane farmers caught at the purchasing center

गन्ना किसानों ने क्रय केन्द्र पर पकड़ी घटतौली, हंगामा

Sun, 06 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers caught at the purchasing center
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनपुर ग्रंट गांव में लगे गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली पकड़ी है। किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन को शिकायती पत्र देकर तौल लिपिक को हटाने तथा उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को गन्ना प्रबंधक मनकापुर चीनी मिल हरिराम वर्मा को दिए गए शिकायती पत्र में किसान रामराज वर्मा, सुनील कुमार, अशोक कुमार, सालिकराम, ओमप्रकाश, सुहेल, मेहीलाल वर्मा, यार मोहम्मद व हरीश वर्मा आदि ने कहा है कि क्रय केन्द्र के कांटे पर गन्ना लदी ट्रॉली का वजन करने के बाद उसी गन्ने को दंततुला से तौला गया तो 20 क्विंटल गन्ने में 55 किलोग्राम की घटतौली मिली है।
विज्ञापन

घटतौली की जानकारी होते ही किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने तौल लिपिक शिव कुमार सिंह को तत्काल हटाने तथा उनका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गन्ना प्रबंधक मनकापुर चीनी मिल हरि राम वर्मा ने बताया कि किसानों की शिकायत पर तौल लिपिक शिव कुमार सिंह को तत्काल हटा दिया गया है। मौके पर जाकर पुन: तौल कराई गई तो कोई घटतौली नहीं मिली।

प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि किसानों की शिकायत पर मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। किसानों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed