Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Studies will start in Maa Pateshwari University from October

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अक्तूबर से शुरू होगी पढ़ाई

Sat, 20 Sep 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Studies will start in Maa Pateshwari University from October
बलरामपुर। जिले की शिक्षा व्यवस्था को अक्तूबर में नया आयाम मिलेगा। शैक्षिक रूप से पिछड़े जनपद में शुमार बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अगले माह से परास्नातक कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले सत्र में एमए, एमएससी व एमकाम के साथ 10 विषयों में पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को अपने अस्थायी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने यहां शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए हैं। 10 फैकल्टी के संचालन एवं 35 विषयों की पढ़ाई के लिए यहां शिक्षकों के 245, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 170 एवं आउटसोर्सिंग के 171 पदों का सृजन किया गया है। पद का सृजन होने के बाद अब कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। समर्थ पोर्टल पर अब तक 81 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से 49 की फीस भी जमा हो चुकी है।
विज्ञापन


परास्नातक में 10 विषयों की कक्षाओं का होगा संचालन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अक्तूबर से फैकल्टी ऑफ आर्ट में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा सामाजिक कार्य विषय की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में एमकॉम की कक्षा संचालित की जाएगी। फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज में इंग्लिश एंड इंटरनेशनल लैंग्वेज एवं हिंदी और आधुनिक भारतीय भाषाएं विषय की पढ़ाई शुरू होगी। फैकल्टी ऑफ लॉ में एलएलएम एवं फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमसीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसी तरह फैकल्टी ऑफ साइंस में पर्यावरण अध्ययन और प्रदूषण नियंत्रण, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी गणित एवं एमएससी रसायन विज्ञान का अध्यापन कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed