फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Studies will start in 2399 schools after 11 months from tomorrow

2399 स्कूलों में कल से 11 माह बाद शुरू होगी पढ़ाई

Sat, 27 Feb 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Studies will start in 2399 schools after 11 months from tomorrow
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च 2020 से बंद स्कूलों में तीन लाख नौनिहालों को पढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले भर के 2399 स्कूलों में पहली मार्च से कक्षा एक से पांच तक के 50 प्रतिशत बच्चों को बुलाया जाएगा। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 11 माह बाद किलकारियां गूंजेगी। उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन वन ने सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बताया कि जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में चाक-चौबंद व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। पहली मार्च को बेसिक शिक्षा के 1247 प्राथमिक, मान्यता प्राप्त 651 निजी स्कूलों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 485 अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों, 14 सीबीएसई और दो आईसीएसई स्कूलों में कक्षा व पांच के 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के बेसिक में 1,40,961, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 1,10,562, अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों में 55 हजार और सीबीएसई व आईसीएसई में तीन हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि सभी अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। पढ़ाई शुरू होने से पहले स्कूलों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। स्कूल कैंपस व सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भंडार कक्ष, पानी की टंकी, किचन, वॉशरूम, प्रयोगशाला व लाइब्रेरी की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने एमडीएम के जिला समन्वयक फिरोज अहमद को मध्याह्न भोजन के लिए स्कूलों में सभी संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मध्याह्न भोजन निधि खाते विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष से संचालित कराए जाएंगे। रसोई घर व बर्तन की पहले से साफ-सफाई कराई जाए। सभी स्कूलों में एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था की जाए। कोटेदार से समन्वय स्थापित कर राशन की व्यवस्था कराई जाए। मेन्यू के अनुसार दूध, फल व गर्म पका हुआ भोजन बच्चों को दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीईओ के साथ बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, आभा त्रिपाठी व मोहित देव त्रिपाठी को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। बिना मास्क के स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेेगा। छात्र-छात्राओं के हाथ साबुन से बार-बार धुलवाए जाएंगे। स्कूलों में स्वच्छता सामग्री जैसे टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, साबुन, चूना, झाड़ू, नेलकटर, हैंडवॉश व सैनिटाइजर आदि का इंतजाम अनिवार्य है।
विद्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। शिक्षण कार्य के दौरान दरवाजे व खिड़िकियां खुली रहेंगी। बाहरी लोगों को स्कूलों में बेवजह प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूलों के शौचालयों/मूत्रालयों में रनिंग वाटर का इंतजाम रहेगा। जिन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां दो-दो पालियों में कक्षाएं चलाई जाएंगी। स्कूलों में समारोह, त्योहार व खेलकूद की गतिविधियां नहीं होंगी। छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाने में उनके अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य है। बीएसए ने बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएमओ को पत्र भी लिखा है।

प्रत्येक सप्ताह स्कूलों की समय तालिका
सोमवार व गुरुवार - कक्षा एक व पांच
मंगलवार व शुक्रवार - कक्षा दो व चार
बुधवार व शनिवार - कक्षा तीन
स्कूलों में हुई बैठकें
शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र की पिपरा खादर न्याय पंचायत के प्राथमिक स्कूल चौधरीडीह में एसएमसी अध्यक्ष हबीब खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदौभीख में एसएमसी अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में प्रधानाध्यापक आत्माराम पाठक के साथ स्कूल के सभी शिक्षकों व अभिभावकों ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर विजय वर्मा, महेश यादव, किशन लाल, नारद मुनि, रीना यादव व यदुपति यादव आदि अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमति पत्र भरा। बीएसए के निर्देश पर इसी तरह से जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में शनिवार को शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समितियों व अभिभावकों के साथ बैठक करके पहली मार्च से स्कूलों के संचालन को लेकर चर्चा करके सहमति पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed