फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   students will get books as soon as the school opens

स्कूल खुलते ही ढाई लाख नौनिहालों को मिलेंगी किताबें

Sat, 06 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
students will get books as soon as the school opens
बलरामपुर। चालू शिक्षा सत्र में नौनिहालों को ककहरा पढ़ने के लिए अब किताबों के लिए दूसरों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। प्रदेश सरकार नौनिहालों के भविष्य को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। स्कूल खुलते ही जिले के ढाई लाख नौनिहालों को किताबें मुहैया कराई जाएंगी। जिले के 2280 स्कूलों में किताबें वितरित कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14,96,850 की तुलना में अब तक जिले में 7,48,510 पाठ्य पुस्तकें शासन स्तर से भेजी जा चुकी हैं। बाकी बची पाठ्य पुस्तकों के भी जिले में शीघ्र पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

डीसी निरंकार पांडेय ने शनिवार को बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में शासन स्तर से इस बार नौनिहालों को पढ़ाने के लिए पहले से ही किताबों का इंतजाम किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किताबें मुहैया कराने के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुट गई है। जिले के 1575 प्राथमिक स्कूलों के 1,92,336 छात्र-छात्राओं व 646 उच्च प्राथमिक, 11 केजीबीवी, 23 राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों और 25 मदरसों के 55,476 छात्र-छात्राओं को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित करना है।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक की हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, इतिहास व भूगोल सहित अन्य विषयों की 14,96,850 पाठ्य पुस्तकें मंगाने के लिए नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले मार्च 2020 में ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव में प्राइमरी स्तर पर 9,60,833 और जूनियर स्तर पर 5,36,017 किताबों को शामिल किया गया है। शासन स्तर से कक्षा एक से तीन तक की 4,89,955, कक्षा छह की 2,07,819 व कक्षा आठ की 50,736 पाठ्य पुस्तकें भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा चार, पांच व सात की अभी तक कोई भी पाठ्य पुस्तकें शासन स्तर से नहीं भेजी गई हैं। छूटी हुई पाठ्य पुस्तकों को समय से मुहैया कराने के लिए बीएसए की तरफ से शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही शेष किताबें भेजने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। जुलाई माह से स्कूलों का संचालन शुरू होते ही सभी छात्र-छात्राओं को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित करा दी जाएंगी।

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 15 लाख की तुलना में साढ़े सात लाख पाठ्य पुस्तकें जिले में पहुंच चुकी हैं। बाकी बची पाठ्य पुस्तकें भी शीघ्र मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से आश्वासन मिल गया है। जिला मुख्यालय पर किताबों का नमूना सत्यापित कराकर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर किताबें भेजने की शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्लॉक संसाधन केंद्रों से जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ स्कूलों को पाठ्य पुस्तकें भेजने का इंतजाम कराएंगे। जुलाई 2020 में जैसे ही स्कूलों का संचालन शुरू होगा तो तत्काल जिले के 2280 स्कूलों के नौनिहालों को किताबों के वितरण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed