{"_id":"625084e3279af16d4b5d44dd","slug":"students-visited-the-kotwali-and-understood-the-working-style-of-the-police-balrampur-news-lko625251489","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कोतवाली में भ्रमण कर समझी पुलिस की कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कोतवाली में भ्रमण कर समझी पुलिस की कार्यशैली
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नगर कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ कोतवाली व थानों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों को किसी भी समस्या पर पुलिस की सहायता के संबंध में अवगत कराया गया।
निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने नगर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस की गतिविधियां देखी। नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे ने विद्यार्थियों को कोतवाली का भ्रमण कराते हुए पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेे अपराध को समाप्त करने का कार्य करती है। पुलिस से डरने के बजाय अपराध पर नियंत्रण के लिए मदद करनी चाहिए।
अपराध करने वालों से अधिक दोषी अपराधियों को संरक्षण देने वाले होते हैं। कोतवाल से अपने सवालों का जवाब लेेकर अपना संशय दूर किया। प्रधानाचार्य ने नगर कोतवाल के साथ सीओ सिटी वरुण मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक संदीप यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी, इकरा खान, रवि पांडेय व अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।