{"_id":"617ae3cc8a8523118b6158e7","slug":"students-took-out-a-rally-and-made-people-aware-balrampur-news-lko6021818159","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लोकतंत्र में आम जनता के वोटों की अपार कीमत है। अपने वोट से सरकार चुनकर देश की दशा-दिशा तय करने में मतदाताओं का बड़ा महत्व है। साफ-सुथरी सरकार चुनने से लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिलता है।
ये बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने गुरुवार को एमपीपी इंटर कॉलेज से जन जागरूकता रैली को रवाना करते हुए कही। रैली में शामिल एमपीपी इंटर कॉलेज विद्यार्थियों व एनसीसी वालंटियर्स ने नगर भ्रमण कर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों व वालंटियर्स ने ‘आपका मतदान, लोकतंत्र की जान...’ जैसे नारों से नगर के लोगों को वोट के महत्व को समझाया। नगर भ्रमण के बाद रैली एमपीपी इंटर कॉलेज में पहुंचकर समाप्त हुई।
पहली से 30 नवंबर तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर बीएलओ तैनात कर दिए गए हैं। अभियान के दौरान पहली जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले जिले के सभी युवक-युवतियों को वोटर बनाया जाएगा। स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद ने जिले के सभी युवक-युवतियों व छूट हुए लोगों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, डीआईओएस गोविंद राम, प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय, प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज कैप्टन जीप तिवारी व शिक्षक सुरेश कुमार यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।