फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showed their strength in district level sports.

Balrampur News: जिला स्तरीय खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in district level sports.
-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी ।-संवाद
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉकों से चयनित छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और खो-खो आदि खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह व बीएसए शुभम शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बीएसए ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया, इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। जूनियर संवर्ग के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उमेश्वर सिंह एवं बालिका वर्ग में मोहिनी वर्मा अव्वल रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में भी उमेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में प्रियंका अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इबरार एवं बालिका वर्ग में गुड़िया ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मार ली। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आजाद एवं बालिका वर्ग में मधू ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रामजी पांडेय व बालिका वर्ग में शिवानी पांडेय ने जीत हासिल की। ऊंची कूद बालक वर्ग में संतोष व बालिका वर्ग में संध्या यादव को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक संवर्ग के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जुगुल एवं बालिका वर्ग में सरस्वती कुमारी अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में भी जुगुल विजेता बने। बालिका वर्ग में राधा को पहला स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रिंस एवं बालिका वर्ग में फरजाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पाटेश्वरी एवं बालिका वर्ग में मंजू देवी अव्वल रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में ऐहद और बालिका वर्ग में फरजाना को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक राधामोहन पांडेय, सुदीप श्रीवास्तव, विजय मिश्र, महमूदुल हक, जीवन ज्योति, सौरभ सिंह और सुदीप सिंह ने किया गया। इस अवसर पर बीईओ रामचंद्र मौर्य, बीईओ अशोक पाठक, बीईओ सियाराम वर्मा, बीईओ डॉ. स्वामीनाथ, बीईओ घनश्याम वर्मा, शिक्षक संतोष कुमार उपाध्याय, सौभाग्य पाठक, ऋषि मुनि वर्मा, जयकेश वर्मा, पंकज पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय, वैभव ओझा, अभिषेक पांडेय, सतीश सिंह, सलमा खान, तान्या, पायल अरोड़ा व रेशू पांडेय सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed