फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showed stamina in annual sports competition

वार्षिक खेलकूद प्रतियोिगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in annual sports competition
बलरामपुर। नगर स्थित मॉर्डन इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को शीघ्र ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता बालिका सीनियर वर्ग में फरिहा ने प्रथम, यास्मीन ने द्वितीय एवं निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका जूनियर वर्ग में ज्योति मिश्रा को पहला, खुशी को दूसरा एवं पलक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

गोला फेंक प्रतियोगिता उस्मान ने प्रथम, जोगेश ने द्वितीय एवं राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया वहीं बालिका वर्ग में सबीहा को प्रथम, तरन्नुम को द्वितीय एवं गायत्री को तृतीय स्थान मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन को प्रथम, सुभाष सदन को द्वितीय एवं टैगोर सदन को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेबी दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में गौरव ने प्रथम, सुयश ने द्वितीय एवं युग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ बालिका वर्ग में जोया को पहला, देवी मौर्या को दूसरा एवं आफीफा को तीसरा स्थान मिला।
म्यूजिकल चेयर रेस में पलक ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय एंव रोहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को भी खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में डा. सुचिता चौहान, इंदिरा पांडेय, पूनम तिवारी, नीलम दूबे, अर्चना श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा, नीतू श्रीवास्तव, एसएन त्रिवेदी, बीके शुक्ल, उमेश तिवारी, राजू दुबे व शिवांक आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed