फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students of council schools were made to study in illegal madrasas

Balrampur News: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की अवैध मदरसों में कराते थे पढ़ाई

Wed, 30 Apr 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students of council schools were made to study in illegal madrasas
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध मदरसों में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही पढ़ाया जा रहा था। प्रशासन ने अब तक सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में खुले 21 मदरसों पर कार्रवाई की है, जिनमें 20 को बंद कराया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के करीब होने से संवेदनशील जिले में देखते ही देखते अवैध मदरसों का जाल फैल गया। अभी तो एक निश्चित दायरे में जांच हुई है, जिसमें 21 अवैध मदरसे सामने आए हैं। इसके पूर्व में भी मदरसों के संचालन में फर्जीवाड़े की बात सामने आ चुकी है। 83 मदरसों को वर्ष 2021 में बंद कराया गया था। इसके अलावा अभी कई मदरसे हैं जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों की ही मदरसे में पढ़ाई कराई जा रही थी। इससे किसी भी विद्यार्थी को आगे की पढ़ाई में दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल विभाग अभी मामले की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article