फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students of classes 6 and 8 demonstrated linguistic proficiency; winners were honored

Balrampur News: कक्षा छह और आठ के विद्यार्थियों ने दिखाई भाषायी दक्षता, विजेताओं को मिला सम्मान

Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students of classes 6 and 8 demonstrated linguistic proficiency; winners were honored
फोटो-26- नगर के कंपोजिट विद्यालय आदर्श में हिंदी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थ
बलरामपुर। आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में शुक्रवार को कक्षा छह और आठ के विद्यार्थियों के लिए हिंदी-अंग्रेजी सुलेख, श्रुतलेख और हिंदी पठन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी लेखन और पठन क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सलमा खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा आठ की हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में पायल और पिंकी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानसी मौर्या द्वितीय और अल्फी तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी सुलेख में मानसी मौर्या प्रथम, पायल द्वितीय और पिंकी तृतीय रहीं। हिंदी पठन प्रतियोगिता में पायल और अल्फी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। पिंकी द्वितीय और मानसी मौर्या तृतीय रहीं। श्रुतलेख प्रतियोगिता में पिंकी वर्मा प्रथम, अल्फी द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कक्षा छह की हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में सुदीप चौधरी प्रथम, इरम फातमा द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी सुलेख में सुदीप चौधरी ने प्रथम, इरम फातमा ने द्वितीय और लवकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी पठन प्रतियोगिता में सुदीप चौधरी प्रथम, इरम फातमा द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में शुद्ध लेखन, भाषा ज्ञान, श्रवण क्षमता और प्रभावी पठन के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed