फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students mesmerized with their cultural presentations

Balrampur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मोहा मन

Wed, 05 Feb 2025 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Students mesmerized with their cultural presentations
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
बलरामपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ श्रीदत्तगंज रमेश चंद्र मौर्य व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, एआरपी अशोक मिश्रा, मनोज सैनी व प्रधानाध्यापिका अनवर जहां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की छात्रा सुंदरी, तृप्ति व प्रियांशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। सहायक अध्यापक सुबोध मिश्र, सरफराज अहमद, अंकित चौधरी व सौम्य मिश्र ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका परवीन हुसैन ने किया। प्राइमरी के छात्रों ने स्कूल का महत्व बताते हुए स्कूल चलें हम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग की छात्रा पिंकी, तृप्ति, निदा, आफरीन, दिव्या, अनीता, आकांक्षा ने बाल विवाह व दहेज प्रथा पर आधारित नाटक के माध्यम से समाज में फैलीं कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। तृप्ति ने आरंभ है प्रचंड, ज्योति ने ये गलियां व दिव्या पांडेय ने हरियाणवी सांग प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में भर दे झोली मेरी या मोहम्मद कव्वाली ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सविता पांडेय, मिथलेश कुमारी, गायत्री व रामसूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed