फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students' faces blossomed after getting smartphones

योग्य बन तीन पीढि़यों का भविष्य संवार सकते बच्चे : बृजभूषण

Sat, 04 Mar 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Students' faces blossomed after getting smartphones
बलरामपुर के शक्ति स्मारक संस्थान में छात्रों को वितरित किया गया स्मार्टफोन। संवाद
बलरामपुर। दुल्हिनपुर स्थित शक्ति स्मारक संस्थान में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व संस्थान के संस्थापक और सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हरेक बच्चा देश का भविष्य है। भगवान की कृपा से यदि धरती पर मानव रूप में जन्म मिला है तो बच्चे कुछ ऐसा करें जो मिसाल बन सके। बच्चे अपनी क्षमता और योग्यता से अपनी तीन पीढि़यों का भविष्य तय कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक सदर पल्टूराम ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य है। ऐसे में युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार काम कर रही है। विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्र शुभांशु एवं छात्रा अदिति ने समूह गीत प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त एकल नृत्य व गायन में छात्रों ने प्रस्तुति की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, डीपी सिंह बैस, बृजेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed