फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Student missing after losing in online game found in Barabanki

Balrampur News: ऑनलाइन गेम में हारने के बाद गुम हुआ छात्र बाराबंकी में मिला

Tue, 10 Dec 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Student missing after losing in online game found in Barabanki
उतरौला (बलरामपुर)। ऑनलाइन गेम में करीब तीन लाख रुपये हारने के बाद शहर के एक स्कूल का आठवीं का छात्र बिना बताए घर से गुम हो गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर बाराबंकी से खोज निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को थाने पर पहुंचकर जानकारी दी कि उसका 16 वर्षीय भतीजा करीब तीन बजे बैंक से रुपये निकालने निकला थाए वापस घर नही लौटा। उसके पिता मुंबई में पीओपी का काम करते हैं। बताया कि उसके भतीजे ने अपने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 50 हजार रुपये खाते में डालने को कहा। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि लापता किशोर के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह शहर के एक स्कूल में आठवीं का छात्र है। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। धीरे-धीरे करके वह करीब तीन लाख रुपये हार गया। इससे परेशान होकर वह घर से बिना बताए चला गया। इसी बीच उसने अपने पिता को मैसेज करके 50 हजार रुपये की भी मांग की। बताया कि जब उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया तो उसकी लोकेशन बाराबंकी में मिली। इसके बाद सोमवार की रात में उसे वहां से लाया गया है। समझा बुझाकर उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed