फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   student,education tour

शैक्षिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों में खुशी

Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
student,education tour
फोटो-1-बलरामपुर के एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय पर विद्यार्थियों के साथ मौजूद एसएसबी के अधिकारी।-? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों के गरीब परिवार के 25 विद्यार्थियों ने पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से वापस लौटने पर खुशी जताई है। एसएसबी 50वीं वाहिनी के मुख्यालय में बीते दिन सभी का स्वागत किया गया। सीडीओ रिया केजरीवाल ने सभी विद्यार्थियों को एसएसबी 50वीं वाहिनी का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडेंट टीएच बसंता सिंह ने गुरुवार को बताया कि 17 दिसंबर को सदर ब्लॉक क्षेत्र के पीलीभीत गांव के निकट स्थित एसएसबी 50वीं वाहिनी मुख्यालय से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पढ़ने वाले 25 विद्यार्थियों के दल को शैक्षिक भ्रमण के लिए डीएम श्रुति ने रवाना किया था। पांच दिन के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश व दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को दिखाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के दौरान संसाधन मुहैया कराने के लिए एक अधिकारी, एक अधीनस्थ अधिकारी व तीन कर्मचारियों को भेजा गया था। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को एसएसबी के क्रियाकलापों से भी अवगत कराया गया। उन्हें जीवन में अनुशासन से मिलने वाले लाभ के महत्व को भी बताया गया। शैक्षिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें एसएसबी 50वीं वाहिनी की तरफ से घूमने का मौका दिया गया जो सराहनीय है। विद्यार्थियों को सीडीओ की तरफ से सम्मानित करने के दौरान कमांडेंट वेटी नौवीं वाहिनी राजेंद्र सिंह, उप कमांडेंट मुकेश गुर्जर, सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह, डॉ. फहीम खालिद व प्रतीक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed