{"_id":"628a7d20a337103bde766cc8","slug":"student-balrampur-news-lko631799125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल पेंटिंग में छात्राओं का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल पेंटिंग में छात्राओं का बढ़ाया मान
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय।-?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में एमएलके महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने पहले व दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। महाविद्यालय का मान बढ़ाने वाली तीनों छात्राओं को सम्मानित किया गया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने रविवार को बताया कि नगर पालिका प्रशासन व रोटी क्लब ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में नगर कोतवाली की दीवारों पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में एमएलके महाविद्यालय व पॉयनियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एमएलके महाविद्यालय की प्रज्ञा त्रिपाठी को प्रथम और प्राकांक्षा व खुशी को संयुक्त रूप से दूसरे स्थान के लिए चुना गया। प्राचार्य ने तीनों छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में बेटियों को प्रतिभाग कराने के लिए प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनके भी प्रयास की सराहना की गई। (संवाद)