{"_id":"61b2467c9a13da1989781af4","slug":"student-balrampur-news-lko608212640","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा विभा तिवारी का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा विभा तिवारी का हुआ सम्मान
विज्ञापन
ोटो-7-बलरामपुर में एमएलके पीजी कालेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय।-संव
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। समारोह के दौरान एमए में गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा विभा तिवारी को सम्मानित किया गया है। एमए शिक्षा शास्त्र में विभा तिवारी को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से टॉप करने पर गोल्ड मेडल दिया गया है।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने किया। प्राचार्य ने कहा कि एमए शिक्षा शास्त्र में विभा तिवारी ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। पांचवें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने विभा तिवारी को स्वर्ण दिया। प्राचार्य ने विभा तिवारी की उपलब्धि पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मेधावियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश मौर्य ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र लेफ्टिनेंट डॉ. डीके चौहान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीमा श्रीवास्तव, नारायण सिंह, आनंद त्रिपाठी व सीमा सिन्हा आदि मौजूद रहे।