फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict inspection of stock and rate boards conducted at fertilizer sales centers

Balrampur News: खाद विक्रय केंद्रों पर सख्ती, स्टॉक व रेट बोर्ड की गई जांच

Mon, 29 Dec 2025 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Strict inspection of stock and rate boards conducted at fertilizer sales centers
बलरामपुर में हसुआडोल केंद्र का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी उपेंद्र नाथ खरवार।-स्रोत: विभा
बलरामपुर। किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर सोमवार को कृषि विभाग की तरफ से केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार व अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश चंद्र पांडेय की टीम ने हंसुआडोल और घुघुरपुर केंद्रों पर पहुंचकर स्टॉक व रेट बोर्ड की जांच की।
विज्ञापन

हंसुआडोल केंद्र पर सचिव देवनारायण शुक्ला उपस्थित मिले। निरीक्षण में स्टॉक बोर्ड व रेट बोर्ड सही ढंग से प्रदर्शित पाया गया। विक्रेता ने बताया कि दो दिन पहले ही यूरिया समाप्त हो चुकी थी। निरीक्षण के समय उर्वरक वितरण नहीं हो रहा था। घुघुरपुर (इफको विक्रय केंद्र सेखुई कला) पर विक्रेता हरिओम त्रिपाठी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

यहां भी स्टॉक व रेट बोर्ड प्रदर्शित था। केंद्र पर उपलब्ध 11 बोरी यूरिया, 9 बोरी डीएपी व 57 बोरी एसएसपी का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों को 11 बोरी यूरिया निर्धारित दर 270 रुपये प्रति बोरी पर वितरित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed