फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict action will be taken against those who harm harm

सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 07 Aug 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who harm harm
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। बकरीद, रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सादुल्लाहनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी त्योहार प्रेम व भाईचारगी के प्रतीक है। त्योहारों को मिल जुलकर मनाएं। सौहाद बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तत्काल प्रशासन को सूचना दें उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव ने चेतावनी दी कि तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं की जाएगी। निर्धारित स्थल पर ही कुर्बानी करेंगे और मलबे को तत्काल साफ करेंगे। त्योहार में व्यवधान डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर अनिल कुमार यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर राजन ओझा, फैजान अहमद, सीताराम वर्मा, श्याम नारायण यादव व राम बहोरे वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed