फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strawberry will be cultivated for the first time in Balrampur

Balrampur News: बलरामपुर में पहली बार होगी स्ट्रॉबेरी की खेती

Thu, 28 Nov 2024 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Strawberry will be cultivated for the first time in Balrampur
बलरामपुर। जिले में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को इसके लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान भी मिलेगा। पहले साल एक हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। विभाग ने किसानों की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। किसानों को प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कई किसानों का परंपरागत खेती को छोड़ कर तकनीकी खेती की ओर रुझान बढ़ा है। अब तक अधिकतर किसान गेंहू और धान की खेती तक सीमित थे। हालांकि अब किसानों में बदलाव आ रहा है। किसान परंपरागत खेती को छोड़कर तकनीकी खेती की ओर बढ़े हैं। अब वे सब्जी सहित विभिन्न प्राकृतिक खेती में अपने हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी की खेती में किसानों को कम लागत में बेहतर मुनाफा होता है। इस साल जिले में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। एक हेक्टेयर की स्ट्रॉबेरी की खेती में करीब 1.25 लाख रुपये अनुमानित खर्च आता है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को 50 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करके एक साल में करीब एक लाख से दो लाख रुपये तक प्रति हेक्टेयर आमदनी कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आम, अमरूद, लीची, केला, पपीता व ड्रेगन फ्रूट को शामिल किया गया है। इसी में एक हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। कार्यालय से सत्यापन के बाद ही किसानों का चयन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed