फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strategy to export products will be made on 24

जिले के उत्पादों का निर्यात करने की 24 को बनेगी रणनीति

Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Strategy to export products will be made on 24
बलरामपुर। जिले के उत्पादों का निर्यात करने की 24 सितंबर को रणनीति तैयार की जाएगी। रणनीति का खाका तैयार करने के लिए दिवसीय एक्सपोर्टर कॉन्क्लेव में 24 स्टालों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें जिले के निर्यातों, उत्पादकों व उद्यमियों को एक मंच पर लाकर निर्यात करने की योजनाएं बनाई जाएंगी। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत 24 से 26 सितंबर तक वाणिज्य सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत 24 सितंबर को एक दिवसीय एक्सपोर्टर कॉन्क्लेव जिले में आदित्य इन होटल उतरौला रोड पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में 24 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान जिले के निर्यातकों, उत्पादकों व उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातकों, उद्यमियों, सरकारी विभागों, संगठनों, बैंकों व उत्पादकों के साथ एक प्लेट फार्म पर निर्यात करने की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के निर्यातकों की चुनौतियों का निराकरण कराने के लिए पैनल चर्चा की जाएगी और निर्यात बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed