{"_id":"628bc78f1e2e6c3ac97c439c","slug":"stopped-the-salary-of-two-employees-of-the-tuberculosis-control-center-balrampur-news-lko6319369126","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के दो कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के दो कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को क्षय रोग नियंत्रण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर मानक के अनुरूप नहीं पाए गये। परिसर में जगह-जगह गंदगी पाई गई। सीएमओ ने लापरवाही व अनियमितता को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र के दो कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां पाई गईं। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के अनुरूप यहां व्हीलचेयर व स्ट्रेचर मानक के विपरीत मिले। स्ट्रेचर पर शीट और चादर नहीं पाई गई। व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर पड़ी धूल से ये पता चलता है कि वह काफी दिनों से प्रयोग में नहीं लाया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी के कक्ष में गंदगी पाई गई। उनकी कुर्सी के बगल रखे में कूड़ेदान से बदबू आ रही थी।
इस संबंध में फार्मासिस्ट रमेश भारती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके कहने पर भी कर्मचारी कार्य नहीं करते हैं। सीएमओ ने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले चतुर्थश्रेणी कर्मी गंगाप्रसाद व रंजीत कुमार का वेतन रोक दिया है। दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. एके सिंघल भी मौजूद रहे।