फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   stock of firecrackers was caught from the house of a relative of a cracker businessman

रिश्तेदार के घर में पकड़ा गया पटाखों का अवैध भंडार

Sat, 12 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
stock of firecrackers was caught from the house of a relative of a cracker businessman
बलरामपुर के उतरौला नगर में बरामद पटाखो को जब्त करती पुलिस - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला (बलरामपुर)। बलरामपुर नगर के मोहल्ला गदुरहवा में बीते 7 सितंबर को पटाखों के अवैध भंडार में हुए विस्फोट के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने पटाखा कारोबारियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इसी के क्रम में शुक्रवार की रात उतरौला कोतवाली की पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखों की भारी मात्रा में बरामदगी की है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उतरौला नगर के लाइसेंसी पटाखा व्यवसायी अमित गुप्ता ने अपने रिश्तेदार के घर पटाखों का अवैध भंडारण कर रखा है। एसडीएम उतरौला एके गौड़, सीओ राधारमण सिंह व कोतवाल वकील पांडेय को सूचना मिली कि अमित पटाखों को नष्ट करने की फिराक में है। मोहल्ला आर्यनगर निवासी अमित के रिश्तेदार मोहन गुप्ता के घर छापा मारा गया तो घर की पहली मंजिल से अवैध रूप से रखा भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ है। इनमें ब्रांडेड रेडीमेड पटाखों, सुप्रीम, अशोक, मगर, केआर आदि कंपनियों की फुलझड़िया, महताब, रॉकेट, चटाई व अनार आदि आतिशबाजी शामिल है।
विज्ञापन

बरामद पटाखों को सीज कर दिया गया है। पटाखा व्यवसायी अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका पटाखा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एसपी ने बताया कि इसके अलावा अन्य सभी थानों की पुलिस ने भी लाइसेंसी पटाखा व्यवसायियों के गोदाम, स्टॉक आदि की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात नगर कोतवाली की पुलिस ने भी अवैध पटाखों की बरामदगी की गई। हालांकि नगर कोतवाल राजितराम ने बताया कि बलरामपुर नगर के पटाखा व्यवसायियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की बरामदगी नहीं की गई है। पुलिस का प्रयास है कि अवैध पटाखा भंडार में जिस तरह से विस्फोट हुआ ऐसी घटना भविष्य में न हो। कई पटाखा व्यवसायियों ने अपना लाइसेंस भी सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed