फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   State Bar Council Secretary said, there will be no compromise on the self-respect of advocates.

Balrampur News: प्रदेश बॉर काउंसिल के सचिव बोले, अधिवक्ताओं के स्वाभिमान से समझौता नहीं

Wed, 12 Nov 2025 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
State Bar Council Secretary said, there will be no compromise on the self-respect of advocates.
बलरामपुर के उतरौला में प्रदेश बार काउंसिल सचिव का स्वागत करते अ​धिवक्ता । - फोटो : बलरामपुर के उतरौला में प्रदेश बार काउंसिल सचिव का स्वागत करते अ​धिवक्ता ।
उतरौला। अधिवक्ता समाज ने हमेशा ही अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है। उनके स्वाभिमान से कोई भी समझौता नहीं होगा। अधिवक्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कार्य बहिष्कार भी होगा। ये बातें बुधवार को प्रदेश बॉर काउंसिल के सचिव प्रशांत सिंह अटल ने कहीं। इससे पूर्व उनका अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्थानीय बाॅर संघ भवन में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृतक अधिवक्ता के आश्रित परिजनों को अब तक 218 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा भी कराया जाएगा। प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों की मिलने वाली सहायता राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, ऑल इंडिया बाॅर परीक्षा निशुल्क कराने की बात कही। इस अवसर पर सुशील श्रीवास्तव, शमशाद चौधरी, विजय प्रकाश, शंभू गुप्त, अनीसुल हसन, सुधीर श्रीवास्तव, मारुति नंदन, शत्रुघ्न लाल मिश्र, अमरेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed