फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Start the medical college soon and speed up the construction of the university

Balrampur News: जल्द शुरू कराएं मेडिकल काॅलेज, विश्वविद्यालय के निर्माण में लाएं तेजी

Wed, 04 Sep 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 04 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Start the medical college soon and speed up the construction of the university
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय अटल भवन में जानकारी देते जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। 
बलरामपुर। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अतिशीघ्र मेडिकल कॉलेज का संचालन कराने का निर्देश अफसरों को दिया है। साथ ही विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने को कहा है। जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विकास कार्याें की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज को लेकर जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने अब तक की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि अति शीघ्र इसका संचालन शुरू कराएं ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ ही मंत्री ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए तटबंधों पर आवश्यक कार्य कराए जाएं। बाढ़ में जो सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए। सदर विधायक पल्टूराम ने महेशभारी-भैंसहवा मार्ग के निर्माण की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बाढ़, बिजली एवं सड़क के कार्यों का मुद्दा उठाया। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार, एएसपी योगेश कुमार, नम्रिता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मंत्री ने सपा पर बोला हमला
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपराधियों की संरक्षक है। प्रदेश में जो भी अपराधी पकड़े जाते हैं वह समाजवादी पार्टी के ही क्यों होते हैं। वहीं देश में कांग्रेस की ओर से संविधान खतरे में है का गलत प्रचार किया जा रहा है। मंत्री ने भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बलरामपुर को साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य मिला है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला के राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर फर्स्ट टीम की ओर से सर्वेश सिंह ने प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि सोहेलवा वन्यजीव अभ्यारण रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृत वास माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में बाघों की गणना के दौरान कैमरा ट्रैपिंग से सोहेलवा में कई बाघ होने के प्रमाण मिले हैं। ऐसे में प्रोजेक्ट टाइगर योजना लागू किए जाने की मांग की गई। रेहरा बाजार में अंतिम संस्कार के लिए पेड़ की कटान पर एक माह बाद मुकदमा दर्ज कराने का मामला प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के सामने उठाया गया। इस पर उन्होंने एसपी को पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा। वहीं, भाजपा के विशुनीपुर बूथ अध्यक्ष रीना ने शिकायत दर्ज कराई कि आवास मिला था, एक किस्त भी मिलनी। रिश्वत नहीं दी। इस पर अपात्र घोषित कर दिया। इस मामले में भी मंत्री ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed