{"_id":"61f2e4d509b5ce4e960dd990","slug":"star-xi-hockey-team-award-for-outstanding-performance-balrampur-news-lko615238056","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टार इलेवन हॉकी टीम का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टार इलेवन हॉकी टीम का सम्मान
विज्ञापन
बलरामपुर। नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल की तरफ से खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच तक पहुंचने वाली स्टार इलेवन बलरामपुर की हॉकी टीम को स्मृति चिन्ह व प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ी सम्मान समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने दीप जला कर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट कई दशकों से आयोजित किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में देश भर की प्रमुख हॉकी टीमें भाग लेती हैं। इस बार भी दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से आयी कई टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। टीम को मिली इस उपलब्धि के लिए नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी बलरामपुर की तरफ से खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की गयी।