फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stalls were decorated, waiting for the inauguration all day

Balrampur News: सजे रहे स्टॉल, पूरे दिन शुभारंभ का इंतजार

Thu, 09 Oct 2025 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Stalls were decorated, waiting for the inauguration all day
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में लगे स्टॉल पर ग्राहकों के न आने से पसरा सन्नाटा ।-संवाद
बलरामपुर। स्वदेशी मेले में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की पहल पहले दिन शुभारंभ के इंतजार में सिमट गई। विभागीय अधिकारी पूरे दिन आश्वासन देते रहे कि प्रभारी मंत्री राकेश सचान मेले का शुभारंभ करेंगे। पहले सुबह 11 बजे और फिर शाम चार बजे का समय दिया। इसके बाद स्टॉल सजाकर बैठे समूह व स्थानीय उत्पादकों को कोई बताने वाला नहीं दिखा कि अब क्या होगा। देर शाम बताया गया कि शुक्रवार को शुभारंभ होगा। इससे लोगों को मायूसी हुई।
विज्ञापन

मेले में दूरदराज क्षेत्रों से लोग अपनी सामग्री लेकर आए थे। उन्हें स्टॉल भी दिया गया। 40 स्टॉल सजा दिए गए। स्टॉल पर भगवान की मूर्तियां, दीये, कपड़े, खाद्य पदार्थ, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं, लेकिन खरीदार न आने से पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, चिकित्सा, जीएसटी, उद्यान विभाग और बैंक द्वारा लगाए गए स्टॉल पर दोपहर तक लंच पैकेट न पहुंचने से कर्मी परेशान रहे। उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के न आने से मेले का शुभारंभ नहीं हो सका है और अब इसे 10 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
बलरामपुर। स्वदेशी मेले में बृहस्पतिवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने प्रस्तुति दी। उन्होंने गीत सुनाकर लोगों से खूब वाहवाही लूटी। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि 10 अक्तूबर को बड़ा परेड ग्राउंड मेले का शुभारंभ डुमरियागंज के सांसद जगदबिंका पाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed