फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SSB jawans planted saplings in the border village

Balrampur News: सीमावर्ती गांव में एसएसबी जवानों ने किया पौधरोपण

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
SSB jawans planted saplings in the border village
पिपरहवा/पचपेड़वा (बलरामपुर)। एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांवों में अभियान चलाकर पौधरोपण किया। जवानाें ने स्कूल में बच्चों तथा गांव में ग्रामीणों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। जवानों के साथ बच्चे व ग्रामीणों ने भी बृहद स्तर पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहनी द्वारा मजगवां गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवानों ने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ आम, शीशम व अमरूद समेत कई तरह के पौधे लगाए। गांव के प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान नौनिहाल सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, महिला वन कर्मी अनामिका, नंदनी, प्रधानाध्यापक मुनीस, कपिल व फूलचंद आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
पिपरहवा चौराहा। सशस्त्र सीमा बल 9वीं वाहिनी के जवानों ने सिरिया नाका के महादेव जमुनी गांव में अभियान चलाकर पौधरोपण किया। कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत गांव में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चों ने पढ़ेंगे बढ़ेंगे तो बढ़ेगा भारत व वंदे मातरम के नारे भी लगाए। जवानों ने बच्चों तथा ग्रामीणों को जंगल का महत्व समझाते हुए पेड़ों की सुरक्षा करने की शपथ भी दिलाई। पौधरोपण के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। पौधरोपण में एसएसबी जवान रोहित कुमार, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार तथा शिक्षक ललित कुमार, रामजी शुक्ला, प्रियंका व साक्षी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed