फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SSB jawans are fully aware of the security of the country

देश की सुरक्षा में एसएसबी जवान पूरी तरह से सजग

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SSB jawans are fully aware of the security of the country
बलरामपुर। देश की सुरक्षा में एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवान पूरी तरह से सजग व चौकस हैं। सीमा के साथ देश के आंतरिक सुरक्षा में भी जवानों की तरफ से हमेेशा योगदान दिया जा रहा है। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 9वीं व 50वीं वाहिनी मुख्यालय सहित सीमा से सटी सभी चौकियों में भी कार्यक्रम कराए गए हैं।
विज्ञापन

9वीं वाहिनी कमांडेंट उपेंद्र रावत ने सोमवार को बताया कि पटेल की जयंती पर 9वीं व 50वीं वाहिनी के मुख्यालय के साथ सभी चौकियों पर संयुक्त रुप से राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्वतंत्रता आंदोलन व आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में योगदान को याद कर कमांडेंट ने कहा कि हमें सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट ने अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई। पटेल के संदेश को फैलाने का भरसक प्रयास करुंगा जिससे उनकी दूरदर्शिता व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से जवानों को संकल्प ग्रहण कराया गया। वाहिनी मुख्यालय के जवानों ने रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम में 9वीं वाहिनी के कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. एसआर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी ऋषि पाल सिंह, उप कमांडेंट रंजीत कुमार दास व सहायक कमांडेंट संचार राहुल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed