{"_id":"6a26fc0e58e149b22e0fae0d","slug":"sps-uproar-against-inflation-and-gas-shortage-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149650-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मंहगाई व गैस की किल्लत के खिलाफ सपा का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मंहगाई व गैस की किल्लत के खिलाफ सपा का हल्लाबोल
Mon, 08 Jun 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के बहराइच मार्ग पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।-
बलरामपुर। मंहगाई, बेरोजगारी, गैस की किल्लत और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पहलवारा मोहल्ले से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर राज्यपाल के नाम संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम शिव नरायण सिंह को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप व श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली संकट गंभीर समस्या बना है। लोग इससे परेशान हैं। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। महंगाई से आम जनता परेशान है। विधायक राकेश यादव ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से खेती की लागत बढ़ गई है। उन्होंने कालाबाजारी रोकने की मांग की। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।
पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने 69000 शिक्षक भर्ती सहित लंबित मामलों में अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों की जमीन से जुड़े मामलों में उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में बिजली आपूर्ति सुधार, बिजली दरों में कमी, गैस-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, खाद की कालाबाजारी पर रोक, रोजगार के अवसर बढ़ाने सहित कई मांगे शामिल रही।