फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sports stadium team becomes champion in football competition

फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन

Wed, 18 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium team becomes champion in football competition
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में फुटबाल खिलाड़ियों के साथ मौजूद विधायक व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष 2019-20 के अवसर पर खेल निदेशालय के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की बालक फुटबाल प्रतियोगिता कराई गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबाल की 10 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी संजय सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शानदार खेल दिखाते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी ने बुधवार को बताया कि पहला मैच सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। पहला मैच 3-0 से स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच मिल्ली कारवां पब्लिक स्कूल व एमपीपी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। एमपीपी इंटर कॉलेज ने 4-0 से जीत दर्ज की। अवधूत भगवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा मैच 2-1 से मिश्रा कोचिंग सेंटर को हराकर जीता।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की टीम ने चौथे मैच में सुखनंदन शिक्षण संस्थान को 3-0 से रौंदा। सिटी मांटेसरी स्कूल ने पांचवां मैच अवधूत भगवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 3-0 से हराकर जीता। नाकआउट के छठवें व अंतिम मैच में ताइक्वांडो स्टेडियम की टीम ने सेंट जेवियर्स हाईस्कूल को 1-0 से हराया। पहला सेमीफाइनल एमपीपी इंटर कॉलेज व सिटी मां टेसरी के बीच हुआ। एमपीपी इंटर कॉलेज ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सेंट जवियर्स को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने एमपीपी इंटर कॉलेज की टीम को 4-0 से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमाया। सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed