{"_id":"627bfd3123f7b37df017e635","slug":"sport-player-taiquando-balrampur-news-lko6301547175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में खुशी का इजहार करते पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बलरामपुर के 15 खिलाड़ियों की टीम ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, छह रजत तथा पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
ताइक्वांडो चीफ कोच जियाउल हशमत ने बताया कि सात से 11 मई तक ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके जूनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकार ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आकिब अंसारी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, श्रीराम यादव ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वेदांश सक्सेना ने सब जूनियर 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आयुष भाई पटेल ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 41 किलोग्राम भार वर्ग में अशरफ अली ने रजत पदक तथा 38 किलोग्राम भार वर्ग में सम्यक राजकमल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
वहीं, अरहाम रहमान ने 21 किलोग्राम फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आध्यात्म पाल ने 23 किलो भार वर्ग में रजत पदक, मयंक कुमार ने सब जूनियर वर्ग के 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, 27 किलोग्राम भार वर्ग में अथर्व त्यागी ने कांस्य पदक अर्जित किया। बालिका सब जूनियर 29 किलोग्राम भार वर्ग में कास्मया पांडे ने रजत पदक तथा प्रज्ज्वला सिंह राजवाड़ ने 22 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, चेयरमैन डॉ. नितिन कुमार शर्मा, आलोक श्रीवास्तव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।