फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Speeding vehicle hit two bikes, one killed

तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत तीन घायल

Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle hit two bikes, one killed
बलरामपुर। नशे में धुत तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में पेशे से वकील एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर के भगवतीगंज निवासी रमन कश्यप एडवोकेट(35) गुरुवार की शाम करीब आठ बजे अपने ससुराल तुलसीपुर में मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर लौकहवा के पास तुलसीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने रमन की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में रमन की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना इसी बौद्घ परिपथ पर चैपुरवा गांव के पास वाहन ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। घटना में बाबूराम(28), शंकर(32) तथा डब्लू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक वाहन चालक काफी तेज गति एवं नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने एंबुलेंस से सभी को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि मृतक रमन कश्यप के बड़े भाई मुराली कश्यप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed